कोडरमा: असनाबाद और मदीना नगर बॉयज द्वारा डे सर्कल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, विजेता को मिलेंगे ₹11 हजार
उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए करमा की टीम ने 46 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदीना नगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्घाटन मोहम्मद मुस्तकीम, गुलाम मुस्तफा, मो. सद्दाम, अरशद खान, गुलाम जिलानी, सलीम अहमद एवं वीरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।