कोडरमा: कोडरमा जिला खो खो संघ का गठन, सिमरनजीत सिंह अध्यक्ष, अमित कुमार सचिव और दीपक कुमार कोषाध्यक्ष बने
कोडरमा जिला खो खो संघ की वार्षिक आम बैठक सह नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड खो-खो एसोसिएशन के सचिव श्री संतोष प्रसाद शामिल हुए। इस कार्यक्रम में आगामी सत्र के लिए सिमरनजीत सिंह को कोडरमा जिला खो-खो एसोसिएशन का अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव और दीपक कुमार बने।