फतेेहपुर: हसनपुर टांडा में 12 वर्षीय बच्चे ने पीया कीटनाशक, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, समय पर इलाज से स्थिति स्थिर
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर टांडा गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय अभिजीत, पुत्र रामहर्ष, ने अज्ञात कारणों से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लेकर पहुंचे।