बाड़मेर: बाड़मेर सांसद ने सर्किट हाउस बाड़मेर में की जनसुनवाई, निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर के पोस्टर का भी किया विमोचन
Barmer, Barmer | Aug 25, 2025 बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने सर्किट हाउस बाड़मेर में सोमवार दोपहर 12:00 बजे जनसुनवाई कर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की। इसके साथ ही सर्किट हाउस बाड़मेर में ग्लोबल फाउंडेशन बाड़मेर के स्थापना दिवस आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का पोस्टर का विमोचन किया।