रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय गोझरी में देर से पहुंचने पर प्रधानाध्यापक का वीडियो कैमरे में कैद, पत्रकार से की अभद्रता
दिनांक 25 जनवरी शनिवार सुबह 7:00 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विद्यालय में निर्धारित समय से देर से पहुंचने पर पत्रकार के द्वारा वीडियो कैमरे में कैद कर लिया गया। जिससे नाराज प्रधानाध्यापक ने पत्रकार को धक्का मुक्की करते हुए, अभद्रता कर डाली। और विद्यालय के अंदर घुसने की परमिशन की मांग की।