पन्ना: धान खरीदी केंद्र बराछ में स्थापित करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत बराछ की महिला सरपंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Panna, Panna | Dec 3, 2024 ग्राम पंचायत बराछ की महिला सरपंच श्रीमती पार्वती प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट में एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र सौंप कर बताया, कि ग्राम बराछ में 80% किसान धान की खेती करते हैं जिसकी बिक्री हेतु अन्य जगह ले जाने में काफी परेशानी होती है। पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी बराछ में खरीदी केंद्र स्वीकृत किया जाए।