सिमरी: गोपालपुर में गरीब मजदूर की झोपड़ी में आग, सारा सामान राख, तत्काल राहत और मुआवजे की मांग
Simri, Buxar | Apr 1, 2026 गोपालपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे एक गरीब मजदूर की झोपड़ी में आग लगने की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि मजदूर उमेश पासवान कुछ भी बचा नहीं सके। देखते ही देखते उनकी पूरी झोपड़ी धू-धूकर जल गई।