रामगढ़/हंसडीहा दुमका सड़क मार्ग एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर बस स्टैंड के समीप शुक्रवार 5, 00पीएम को सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर में अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल बाइक सवार का नाम रोहतास कुवर है जो जामा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। बाइक सवार नोनीहाट से दुमका की ओर जा रहें थे।