लखीसराय: पचेना गांव में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी
लखीसराय थाना क्षेत्र के पचेना गांव में शनिवार की पूर्वाह्न एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला. मामले को लेकर मृतक के पिता रामबालक यादव के द्वारा लखीसराय थाना में शनिवार की अपराह्न 2:30 बजे कांड संख्या 109/25 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले में एक अज्ञात सहित एक ही परिवार के चार लोगों को नामजद किया गया है.