बाड़मेर: बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
Barmer, Barmer | Mar 26, 2024 बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बाड़मेर के लोकप्रिय नेता रविंद्र सिंह भाटी द्वारा बाड़मेर में आज सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई थी। हजारों की संख्या में लोग मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे। एक व्यक्ति द्वारा लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया।