साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में पंचायत समिति की एक बैठक आयोजित की गई
सोमवार को पूर्व से सुनिश्चित कार्यक्रम के तहत साहेबपुरकमाल प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में पंचायत समिति की एक बैठक आयोजित की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार राजन के द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़े मामले को लेकर विस्तृत रूप से चर्चाएं भी की गई। मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि उपस्थित दिखे।