बालोद: 2 मिनट में समझिए प्रियंका की सभा का सारः हाथरस, उन्नाव, मणिपुर की घटना को गिनाया, इशारे में कहा- एक नेता बहुत अहंकारी है
Balod, Balod | Apr 22, 2024 प्रियंका गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के बालोद में चुनावी सभा की। उन्होंने बीरेश ठाकुर के पक्ष में प्रचार करते हुए फिर बीजेपी पर संविधान को बदलने का बड़ा आरोप लगाया। प्रियंका के भाषण का पूरा फोकस महिलाओं पर दिखा। हाथरस उन्नाव और मणिपुर की घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि, एक नेता बहुत अहंकारी हो गए हैं वे अत्याचार जहां होता है, वहां से मुंह फेर लेते हैं।