कानपुर: हैलेट अस्पताल में पैथोलॉजी हब के शिफ्ट होने से लोगों को हुई परेशानी, मौके पर प्राचार्य और एसआईसी ने किया निरीक्षण
हैलट अस्पताल में इन दिनों पैथोलॉजी सेवाओं में अव्यवस्था के चलते मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।अस्पताल का नया पैथोलॉजी हब बंद होने के कारण अस्थायी रूप से पुरानी पैथोलॉजी को मैटरनिटी विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। गुरुवार 1 बजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय काला और एसआईसी डॉ. आरके सिंह ने संयुक्त रूप से मौके का निरक्षण किया।