कानपुर: गुजैनी में शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने युवक को पीटा, गंभीर रूप से घायल
गुजैनी थाना क्षेत्र के पिपौरी में शराब के लिए रुपए न देने पर दबंगों ने रंजीत राजपूत नाम के युवक को बेरहमी से पीट दिया।मारपीट में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 7:00 बजे बताया घटना देर रात की है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त हुई है ।तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।