भांडेर: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों से मारपीट, गोंदन थाने में मामला दर्ज
Bhander, Datia | Mar 30, 2026 गोंदन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छान में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बृजभूषण यादव ने गोंदन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 28 मार्च की सुबह करीब 7:30 बजे गांव के ही देवेन्द्र उर्फ पप्पू यादव और अनुपेन्द्र यादव लाठी लेकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।