खुरई: बस की टक्कर से युवक की मौत पर गोलनी गांव में परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, रखीं अपनी मांगें
Khurai, Sagar | Mar 23, 2026 सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे रजवास रोड पर गोलनी गांव में ग्रामीणों ने अपनी मांगो को लेकर चक्काजाम कर दिया, दरअसल गोलनी निवासी अरविन्द अहिरवार की बाइक को बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी जिसमें युवक की मौत हो गई थी, सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गोलनी में चक्काजाम कर दिया,मृतक परिवार को सहायता की कई मांगे रखीं,तहसीलदार ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया.