कांके: रांची विश्वविद्यालय में वेतनमान और स्थायीकरण की मांग को लेकर झारखंड कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर संघ ने निकाला विरोध मार्च
Kanke, Ranchi | Aug 7, 2024 झारखंड कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर संघ द्वारा वेतनमान और स्थाईकरण की मांग को लेकर रांची विश्वविद्यालय से लेकर राजभवन तक विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में काफी संख्या में झारखंड कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर संघ के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके वेतनमान और स्थाईकरण को लेकर लगातार सरकार से मांग करते हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगो को नहीं सुना गया ।