रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने डबल फाटक के पास एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
शुक्रवार दोपहर 4 बजे के आसपास कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के दौरान, एक व्यक्ति डबल फाटक के पास संदिग्ध दिखाई पड़ा। जिसकी जामा तलाशी के दौरान, एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद की गई। जिसे कोतवाली पुलिस के द्वारा धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।