रायबरेली: रायबरेली में एक पल अभियान के तहत नाट्य तालियों के द्वारा डायल 112 के लिए लोगों को किया गया जागरूक
शुक्रवार शाम 4:00 के आसपास शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक पल अभियान के तहत नाट्य रूपांतरण कर उत्तर प्रदेश 112 के लिए लोगों को किया जागरूक किया गया। शहर के घंटाघर चौराहा,त्रिफला चौराहा,कचेहरी रोड,सिविल लाइन चौराहे पर नाटक व लोकगीतों के माध्यम से आपदा की स्थिति में 112 डायल करने की सलाह दी गई।तथा पुलिस सहायता के साथ अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।