सुरसा ब्लॉक परिसर में धनंजय सिंह द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिकों और युवाओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।