डीग: डीग पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिवसीय ‘एरिया डॉमीनेशन अभियान’ में 72 अपराधियों पर की गई कार्रवाई, आमजन में बढ़ा भरोसा
Deeg, Bharatpur | Nov 21, 2025 जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीग जिले में एक दिवसीय विशेष एरिया डॉमीनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक डीग ओमप्रकाश मीना के नेतृत्व में संचालित किया गया।