जलेसर: अवागढ़ कस्बा के थाना के सामने भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन कार्यालय पर बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की की गई नई नियुक्ति
Jalesar, Etah | Jan 11, 2026 अवागढ़ थाना के सामने स्थित भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन कार्यालय में रविवार दोपहर बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान के नेतृत्व में हुई। बैठक के दौरान समीम खान ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करना होगा, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके।