इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों का बाजार गर्म है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग बिना सत्यापन के ऐसी खबरें साझा कर रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर और आक्रोश का माहौल बन रहा है। इन अफवाहों के कारण कई निर्दोष लोग भीड़ का शिकार बन रहे हैं। राजनगर थाना क्षेत्र में भी दो दिन पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब बच्चा चोरी क