नबीनगर: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, मंजर देख दिल सहम उठा, कई श्रद्धालु हताहत, पूर्व विधायक ने जताया शोक
नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक मची अफरा-तफरी ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि अनेक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस हृदयविदारक घटना पर नवीनगर के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब