वजीरगंज थाना क्षेत्र के भिड़ंस मोड़ के पास बुधवार करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।