गोड्डा: गोराडीह गांव में धान काटने गई महिला को लगा करंट, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Nov 4, 2025 मंगलवार की दोपहर मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के गोराडीह गाँव में खेत में धान काटने गयी महिला को करंट लग गई जिस कारण वो अचेत हो गयी। पीड़ित महिला के घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है। पीड़िता का नाम मीणा देवी है। जानकारी के बाद परिजन भी सदर अस्पताल पहुँच गए थे।