गोपालगंज: महम्मदपुर थाने की पुलिस ने दियारा इलाके में छापेमारी कर 200 लीटर अवैध शराब बरामद कर नष्ट की
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने की पुलिस ने दियारा इलाके में छापेमारी कर 200 लीटर अवैध अर्ध निर्मित शराब बरामद किया है। वहीं बरामद किए गए अवैध अर्ध निर्मित शराब को पुलिस के द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी महम्मदपुर थाना अध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।