तिलहर: कटरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
दरअसल कटरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना बरखेड़ा और गांव समधाना रोड की है। बता जा रहा है कि तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्वार गांव का रहने वाला अरविंद कुमार बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। शक्ल लगने से घायल हुए युवक को तिलक नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।