गोरखपुर: आंदोलन के 250 दिन पूरे होने पर मुख्य अभियंता कार्यालय पर भारी बारिश के बीच बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन रहा जारी
निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 250 दिन पूरे होने पर आज बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों,जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस नहीं ली जाती संघर्ष जारी रहेगा।उक्त की सूचना आज दिन सोमवार शाम 4 बजे मिली।