आरा: नसरतपुर गांव के समीप भैंस चराने निकले व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, शव बरामद
Arrah, Bhojpur | May 12, 2025 भैंस चराने निकले व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नसरतपुर गांव के समीप सड़क किनारे से शव को बरामद किया गया। परिजनों के द्वारा बताया गया है कि 11 मई को सुबह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। आज पता चला कि उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है और सड़क किनारे शव पड़ा है।