आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, तीन लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 12, 2025 आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के समीप अनियंत्रित होकर स्विफ्ट डिजायर कर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।