कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के गेहूँली गांव में आज गुरुवार रात 8 बजे को तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन कोटड़ी प्रधान करण सिंह बलवा ने फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने उनका साफा-माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं।