केतार: केतार के गम्हरिया-बीजडीह में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया गया
Ketar, Garhwa | Sep 15, 2025 केतार प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया एवं बीजडीह गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे 2025-26 के तहत किसानों के खेतों का सर्वे कार्य किया जा रहा है। यह कार्य बीटीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे किया गया है।सर्वे टीम ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर किसानों के खेतों में बुआई एवं फसल की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया।