मुरादाबाद: दिल्ली रोड पर दो बाइको की आपस में टक्कर लगने से गिरे युवक को तेज रफ़्तार कंटेनर ने कुचला मौके पर मौत दो घायल इलाज भर्ती
लोको शेड पुल पर देर रात अचानक चलते– चलते दो बाइक आपस मे टकरा गई, टक्कर लगने से दोनों बाइको पर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, वही पीछे से तेज रफ़्तार से आ रहे कंटेनर ने सड़क पर पड़े एक घायल बाइक सवार युवक को रौंद दिया,जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई,घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने बाकी दोनों घायल बाइक सवारों को उपचार भर्ती कराया ।