कोलाना गांव में एक युवक शराब के नशे में डीपी में तार जोड़ने की कोशिश करने से करंट की चपेट में आ गया। और गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।दुर्गा शंकर की पत्नी ने शनिवार दोपहर 12 बताया कि उनके घर की बिजली अचानक गुल हो गई थी। नशे की हालत में दुर्गा शंकर ने तार जोड़ने का प्रयास किया और करंट की चपेट में आ गया।