हुसैनाबाद: देवरीकला के पहाड़ीपर गांव में पुआल के गांज में लगी आग, फायर बिग्रेड ने बुझाई, दो किसानों को भारी नुकसान
हुसैनाबाद के देवरी ओ.पी. क्षेत्र के ग्राम देवरीकला स्थित पहाड़ीपर गांव में मंगलवार दोपहर 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक पुआल के गांज में आग लग गई। यह पुआल किसान रामप्रवेश राम एवं सुनील राम का बताया जा रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।