पचपदरा: होम वोटिंग के दूसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं में दिखा अपार उत्साह
पचपदरा सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि होम वोटिंग के प्रति मतदाताओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। होम वोटिंग के दूसरे दिन अनेक मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग जानो ने आभार जताया।