संपतचक: सोहगी मोड़ पर गैरेज संचालक को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने सोना गोपालपुर स्थित घर से किया गिरफ्तार
सोमवार की शाम गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ पर सरेआम गैरेज संचालक आलोक कुमार को चार पहिया वाहन से आए अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस संबंध में जख्मी के बयान पर दो लोगों को नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गौरीचक पुलिस ने कांड में नामजद आरोपी सुजीत कुमार को सोना गोपालपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।