बेरमो: फुसरो,बेरमो थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Bermo, Bokaro | Apr 8, 2024 बेरमो थाना परिसर में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ईओ गोपेश कुंभकार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी तथा गणमान्य राजनीतिक दल के लोग एवं समाज सेवी शामिल हुए। इस दौरान ईओ गोपेश कुंभकार और बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाने की अपील की।