कुटुंबा: कुटुंबा में तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, जीजा-साली जख्मी, गंभीर हालत में किया गया रेफर
कुटुंबा थाना क्षेत्र के पाढ़ी मोड़ के समीप अंबा नबीनगर मुख्य पथ पर एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से दूसरे बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार जीजा साली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अंबा बाजार निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा उनकी साली 30 वर्षीय नूतन सिंह के रूप में की गई।