अंबा के लभरी परसावां गांव के सामने एनएच 139 पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और जख्मी आपस में चचेरे भाई थे। दोनों अंबा बाजार जा रहे थे इस दौरान घटना हुई। घटना की सूचना पर अंबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई।