मुज़फ्फरनगर: आबकारी निरीक्षकों द्वारा गांव अलमावाला के जंगलों में ड्रोन की मदद से पड़ी 150 लीटर कच्ची शराब
आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर को आबकारी निरीक्षकों के द्वारा गांव अलमावाला के जंगलों में ड्रोन की मदद से दबिश की कार्यवाही की गयी। जहाँ पर 150 लीटर कच्ची शराब एवं 500 kg लहन को पकड़ते हुए तत्काल मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त अमलावला में ही शराब बरामद कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।