जिला मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पोंडी के मानपुर गांव में तीन हाथियों का दल पहुंच गया। हाथियों का समूह गांव के किसान शिवदयाल सिंह के गेहूं लगे खेत से होकर गुजरा, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा,ग्रामीणों के अनुसार हाथी खेत में कुछ देर रुकने के बाद आगे जंगल की दिशा में निकल गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और किसान अपनी फसलों को लेकर चि