झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी में सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर प्रशासन सख्त, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
सरकार द्वारा शीतकालीन अवकाश के सरकारी आदेशो की गुढ़ागौड़जी में शुक्रवार को तीसरे दिन भी स्कूल संचालको ने अवहेलना की। जिस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तो चुप्पी साधे रखी। लेकिन जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने सख्ती दिखाई। जिला कलक्टर के आदेशों पर गुढ़ागौड़जी तहसीलदार कुलदीप भाटी स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए निकले।