सांगोद में प्रसिद्ध न्हाण लोकोत्सव के दौरान गुरुवार को लोकगीतों और पारंपरिक स्वांगों के बीच बारह भाले की भव्य सवारी निकाली गई। चौधरी पाड़ा स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर से शुरू हुई यह सवारी खेलदा रान मोहल्ला, सेठों का चौक और मुख्य बाजार से होकर गुजरी। बारह भाले की सवारी को देखने के लिए मुख्य रास्तों, घरों की छतों और मुंडेरों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।