आगरा में ताज महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। आयोजन के लिए आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट व तोरा चौकी के पास स्थल प्रस्तावित किए गए। टेंडर प्रक्रिया शुरू है, स्टॉल व कलाकारों के आवेदन जारी हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का बजट 5.71 करोड़ तय किया गया।