ग्राम टिकरिया पनवाड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही किसान अरविंद्र यादव पुत्र सुजान सिंह यादव की कीमती एवं दूध देने वाली भैंस अचानक करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत का शिकार हो गई।प्रत्यक्षदर्शी मोहल्लेवासियों बृजपाल, भारत, सुक्कन, रज्जू, सुजान, नेपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे बिजली खंभे के सपोर्टर तार में करंट प्रवाहित हुआ।