इंदौर: 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए नगर निगम ने लगाए आयुष्मान कार्ड शिविर, फिंगरप्रिंट की समस्या का भी होगा समाधान
Indore, Indore | Nov 18, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुसार इंदौर में 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिसको लेकर नगर निगम ने सभी 85 वार्डों में शिविर लगाए हैं। जिसमें बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड बनवा कर 10 लाख के निशुल्क इलाज का फायदा ले सकते हैं। इस कार्ड को बनाने में सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट की आती है।