कैलारस थाना के आंतरी पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमे तीन दोस्त घायल हुए, जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र मनोज जोशी का बड़ा भाई घर से नाराज होकर चला आया, तो आकाश के साथ धर्मवीर और भगवान सिंह बाइक पर सवार होकर उसे तलाश में आए थे। इस दौरान बाइक से दुर्घटना हुई, जिसमें गंभीर घायल धर्मवीर को मुरैना रेफर किया है। घटना 25 दिसंबर रात्रि 8:00 बजे की है।