चित्तौड़गढ़: गोपाल नगर से सेमलपुरा तक भील समाज द्वारा आदिवासी दिवस के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा, विधायक रहे मौजूद
राजस्थान भील विकास समिति व भील समाज युवा मोर्चा सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। गाजे-बाजे संग गोपालनगर से शोभायात्रा निकली जो सेमलपुरा परमेश्वर महादेव पर महासभा के साथ संपन्न हुई। मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही है।